❤श्री श्यामा श्याम❤

 
❤श्री श्यामा श्याम❤
जय श्यामाश्याम !! श्री किशोरी जु मयूर मयूरी नृत्य दर्शन करतीं भाव विभोर हुईं स्वयं उनके रंग में रंगी नृत्य करने लगीं और श्यामा जु की भाव दशा पर श्यामसुंदर जु भी अद्भुत नृत्य भाव प्रदर्शन में बहने से खुद को रोक ना सके।सब सखियाँ अत्यधिक विचित्र भाव चित्रण करतीं युगल की रसक्रीड़ा में रसवर्धन हेतु हृदयातुर हो उतरने विचरने लगतीं हैं। श्यामा जु की देह पर सजा श्रृंगार उनके भावों का आईना ही हो आया है और गहराते गहराते उनकी कटि किंकणियों ने मयूर पिच्छ का स्वरूप भी धारण कर लिया है।गौरवर्णा श्यामा जु की सुंदर सुकोमल लचीली कमरिया पर सखियों ने मोरपिच्छ का रूप धर लिया है।एक एक सखी एक एक मोर पंख हो आई है।श्यामा जु की देह का सुनहरी नीला वस्त्र श्रृंगार सब मयूर रूप हो गया है।उनकी करधनी पायल चूड़ी नूपुर गलहार बेसर इत्यादि पर लगे सब घुंघरू अब मोरपंख बन उनकी कटि पर आ सजे हैं।श्यामा जु के भाव रस में बहते उनकी खनक इन मोरपंखों से भी आने लगी है। श्यामल घण के पीछे छुपे सूर्य बीच बीच में अपनी शीतल किरणों की चमक से लहराते मोरपंखों को चमकाती चटकाती है।ये रौशनी मोरपंखों से छन छन कर श्यामा जु की सुनहरी देह को छूकर गुम हो जाती है और कुछ नीले आसमान से टकरा कर श्यामसुंदर जु के नील रंग को गहराने लगती है। मयूरी बनी श्यामा जु का अद्भुत भाव प्रदर्शन देख श्यामसुंदर जु भी मयूर पिच्छ धारण कर लेते हैं।उनके सिर पर लगा मोरपंख झुक कर श्यामा जु के चरणों को छूकर श्यामसुंदर जु की सतरंगी कामरिया को मोरपिच्छ का स्वरूप दे देता है जिसे श्यामसुंदर जु अपनी फेंट पर बाँध लेते हैं। श्यामा श्यामसुंदर जु मोरकुटी की पावन धरा पर मयूर मयूरी रूप नृत्य करते सखियों संग रसक्रीड़ा कर रहे हैं।वाद्यों पर संगीत बजाती सखियाँ कमल पुष्प की सुघड़ कोमल पंखुड़ियाँ सी अभिन्न रसप्रवाह कर रहीं हैं।दिव्य छटा बिखर रही है श्रीनिकुंज के प्रांगण में। इस अद्भुत रसप्रवाह की दिव्य महक वृंदावन धाम में कण कण को महका रही है।निकुंज ब्यार संग बह कर यह रससंचार सर्वत्र फैल रहा है।डाल डाल पर विराजे खग पक्षी व धरा पर बिखरा एक एक कण जड़ हुआ इस रसक्रीड़ा का पान कर रहा है जैसे सब श्यामसुंदर जु के भावरूप ही श्यामा जु के चरणों से उनके श्रृंगार का दर्शन करते विचर रहे हों। कमल पुष्प पर उद्गम हुए इस दिव्य महक का असर हर कहीं दिख रहा है।श्यामा जु की अंगकांति से झर रहे रस का नेत्रों से पान करते श्यामसुंदर जु अब नासिका से रसपान करने हेतु भ्रमर बन निकुंज के ऊपर अनंत रूप धर मंडराने लगे हैं। बलिहार !!रसिक हृदय पर वीणा की तारों से निकले संगीत स्वरों का ऐसा गहन असर कि अद्भुत भाव उच्छल्लन हो रहा है।प्रेमी हृदय की भाव उड़ान ज़रा आसमान में उड़ी तो श्यामसुंदर जु ही भ्रमर रूप श्यामा जु के रस श्रृंगार को निहारते नासिका से उस दिव्य रस महक का पान करते उड़ते दिखाई देने लगे।
Tags:
 
shwetashweta
created by: shwetashweta

Rate this picture:

  • Currently 5.0/5 Stars.
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5

35 Votes.


Share this Blingee

  • Facebook Facebook
  • Myspace Myspace
  • Twitter Twitter
  • Tumblr Tumblr
  • Pinterest Pinterest
  • Share this Blingee, more options more...

Short Link to this page:

 

Blingee stamps used

26 graphics were used to create this "radha krsna love" picture.
soave water vintage background spring garden tree flowers pink green
BACKGROUND
grass, green, spring, m5
soave frame forest spring transparent tree grass green
Tree spring
Tree
c
WIOSNA SPRING  TRANSPARENT GRASS GREEN
c
WIOSNA SPRING  TRANSPARENT GRASS GREEN
SPRING SUMMER GRASS GREEN YELLOW FLOWERS
SPRING SUMMER GRASS FLOWERS YELLOW
SPRING SUMMER GREEN LEAVES PLANT BRANCHES
spring summer grass flowers
soave  flowers daisy white grass green deco
TRANSPARENT BACKGROUND  PRZEZ LIGHT SUN YELLOW
peacock
Flowers roses garden yellow green bush
❤❤श्री कुंजबिहारी❤❤
Peacock
Peacock
❤श्री राधिका❤
Peacock
,бабочки
Frame
RAMCIA FRAME  GLITTER  BORDER WHITE
 

Related blingee images

❤श्री श्यामा कुंजबिहारी❤
✨ॐ नमो भगवते वासुदेवाय✨
♥श्री राधा श्यामसुंदर♥
My showcase of frames♥read description
 

Comments

normaly217

normaly217 says:

1618 days ago
❄️ ŦαηTαStiC❄️
Genial Maravillosa!
ExCeLeNtE  CrEaCiOn
 ❣ ❣ ❣ ❣ ❣
Бинги

Бинги says:

2113 days ago
Beautiful!5*****
blinker1968

blinker1968 says:

2139 days ago
✿ Thanks for this add in my group of flower lovers and for all your adds in the future ♥
http://blingee.com/group/50694-Flower-Lovers ✿

DO YOU WANT YOUR BLINGEE TO BE THE ICON OF THE GROUP ?

http://blingee.com/group/50694/topic/116610-FLOWER-LOVERS-Contest-group-icon-AUGUST
Bella5520

Bella5520 says:

2160 days ago
Fantastico Blingee 5+++++
 Saludos.

 Bella♥ (◡‿◡)♥
Deleted_avatar

caesar59 says:

2161 days ago
I HAVE SOMETHING TO TELL YOU --I wish you a nice Day--5 * * * * *
4r13s

4r13s says:

2161 days ago
Stunning Work ♥ it's beautiful
gigi243

gigi243 says:

2161 days ago
Fantastique création my dear friend:)
have a nice day
Bisous
(¯`v´¯)                   Tʜᴀɴᴋs ғᴏʀ ʏᴏᴜʀ
 .`·.¸.·´ ᴄᴏᴍᴍᴇɴᴛs,ᴠᴏᴛᴇs ᴀɴᴅ ʏᴏᴜʀ ғʀɪᴇɴᴅsʜɪᴘ
 ¸.·´¸.·´¨)    ¸.·*¨)   Hᴀᴘᴘʏ Wᴇᴇᴋ
(¸.·´      (¸.·´   .·´´¯`·.¸¸.ƸӜƷ  5❤
niki.g_2011

niki.g_2011 says:

2161 days ago
Great !!!!!!!!!!!!

Would you like to comment?

Join Blingee (for a free account),
Login (if you are already a member).

Our Partners:
FxGuru: Special Effects for Mobile Video